मुझे तो याद नहीं है पर मम्मी कहते हैं कि अपनी आयु के 9वें 10वें महीनों तक मैं एक शांत और प्यारी बच्ची थी पर जैसे जैसे मुजमें चेतना का विकास हो रहा था मैं जिद्दी और अड़ियल होती जा रही थी. इसपर मम्मी पापा से खूब मार पड़ती. पर मेरा स्वाभाव सुधरने के बजाए बागी किसम का होता जा रहा था. मैं अक्सर गुस्सा आने पे बैड के नीचे घुस जाती थी. फिर बड़ी मिन्नतें करके मुझे वहां से निकला जाता. ठीक से चलने फिरने लगी तो अपने खिलौनों की पोटली लेकर गाँव के चक्कर पर निकल पड़ती. पर एक दिन एक ऐसी घटना घटी जिसने न सिर्फ मुझे ही बदल दिया, परिवार का मेरे लिए व्यवहार भी बदल के रख दिया. मैं कोई दो-ढाई वर्षों की रही होंगी की हमारे घर के पूर्वी छोर पर स्थित रेत वाले कमरे (उसमे अक्सर रेत ही राखी जाती थी इसलिए हम उसे रेत वाला कमरा कहते थे) का पुनर्निर्माण किया जा रहा था. मम्मी और बुआ इस निर्माण को लेकर बहुत उत्साहित थे. उसकी छत मजबूत बनाने के लिए खूब सारी मिटटी डाली गई और मम्मी और बूजी ने अपने हाथों से मिटटी को समतल किया. लगभग सारा काम पूरा हो चुका था के एक दोपहर कुछ ऐसा हुआ जिसकी कभी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. छत पर मिटटी की अधिकता होने के कारण नया कमरा डह गया. सौभाग्य से उस समय उस तरफ कोई भी नहीं गया था. मम्मी और बूजी लकड़ी के लिए जंगल गए थे. डैडी ऑफिस से लौटकर किचन में चाय पे रहे थे. छोटी दादी और चुटकी भी वही थे. दादा जी अपने कमरे में थे, बड़ी दादी ड्योडी पर बैठी थी. अश्शु भैय्या बाग़ में अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था और अन्नू दीदी अपनी सहेली के यहाँ पढ़ाई कर रही थी. हादसा होने पे सभी को इक्कठा किया गया. सभी मिल गए पर मेरा कहीं पता ना था. एक मुर्गी भी गायब थी पर वो भी कु कु करती जल्दी ही नज़र आ गई. सभी लोग मेरे लिए परेशान हो रहे थे और मुझे ढूंड रहे थे पर मैं न मिली. डैडी सर पकड़कर मलबे के साथ बनी लकड़ी की सीढ़ी पर बैठ गए. उन्हें लगा के में मलबे के नीचे दब गई. मेरी यादों में डैडी की रोनी सूरत और अपने खिलौनों का लोहें का डिब्बा (जिसपे गीता उपदेश देते हुए रथ पे खड़े श्री कृष्ण और हाथ जोड़े बैठे अर्जुन का चित्र बना हुआ था) अभी भी है, साथ में मलबे के कुछ हल्के से दृश्य भी याद हैं. मजदूर और पड़ोस के मामा मलबा हटाने में जुटे थे. सभी परेशान थे तभी अचानक से मैं जाने कहाँ से आके सीढ़ी पर बैठे डैडी के पास खड़ी होके पूछने लगी,"डैडी आप ऐसे क्यों बैठे हो?" उन्होंने झटके से सर उठाया और मुझे गोद में उठाके सीने से लगा लिया. उनकी आँखों से आंसू बह रहे थे. मेरे आते ही सभी घरवाले मुझे उठाकर प्यार करने लगे और सभी रो रहे थे, वो ख़ुशी के आंसू थे. उन आंसुओं ने मेरे अड़ियलपन और जिद्द को भी धो लिया था. मैंने उस व्यवहार को काफी हद तक त्याग दिया. उस दिन के बाद पापा ने कभी भी मुज पर हाथ नहीं उठाया. तब का तो मुझे खास याद नहीं पर शायद चुटकी के आने से मुझे लगने लगा होगा के कोई मुझे प्यार नहीं करता और मेरी किसी को ज़रूरत नहीं इसलिए कोई मुझे नहीं समझता. इसलिए मैं कहीं एकांत में जा के अकेले खेलती रहती थी. पर घरवालों का अपने लिए प्यार का सैलाब देख कर मुझे एहसास हुआ होगा की सभी मुझसे बहुत प्यार करते हैं और मेरा होना सबके लिए बहुत अहम है. फिर क्या था जिस कुभ्रम के कारण मेरा विपरीत स्वाभाव उपजा था वो तो खत्म हो गया और साथ में मेरा बुरा व्यवहार भी. मैंने चुटकी को भी अपना लिया और अभी तक उसी के साथ खेलती हूँ...
गुरुवार, 3 नवंबर 2011
बुधवार, 2 नवंबर 2011
पहले पहल गोली से मुलाक़ात
अभी भी अच्छे से याद है मुझे; जब मैंने पहली बार गोली की आवाज़ सुनी थी. मैं तीसरी क्लास में पढ़ती थी. महीना ठीक से पता नहीं कौन सा था पर उन दिनों मौसम सुहाना था और हम स्वेअटर भी नहीं पहनते थे. शायद मई या जून रहा होगा. ऐतवार का दिन था, स्कूल की छुट्टी, मतलब सुबह जल्दी उठने के झंझट से छुटकारा. सुबह के 9 बज चुके थे, जैसे तैसे बिस्तर से उठकर मैं बाथरूम की तरफ चल दी. हमारा बाथरूम बाग़ के एक कौने पर खड़ा मिट्टी की इंटों, पत्थरों और लकड़ी की छत का 6 फुट का एक ढांचा था. मिट्टी की छत के किनारों से बाहर निकलते चीड़ के सूखे पत्तों के झुरमुट मानो उस आकृति के बाल हों. वे पेड़ पौधों के बगल में सीना ताने खड़ा कितना भव्य लगता था. बाथरूम की ओर जाते हुए मशीन(मिल) की आवाज़ सुनाई दे रही थी. उस दिन नंदू मामा छुट्टी पर थे और ऐतवार होने के कारण काफी सारे लोगों का अनाज पिसवाने के लिए आया हुआ था. इसलिए मम्मी सुबह से ही मशीन का काम देख रहे थे. हालाँकि मैंने भी बिस्तर त्याग दिया था पर नींद अभी गई नहीं थी. मैं जसे नींद में ही चली जा रही थी उसपर मशीन का हल्का हल्का शौर मुझे लौरी सा प्रतीत हो रहा था. बाथरूम में पानी मुंह पर छिड़का पर नींद अभी भी बाकी थी. बाहर निकलने वाली ही थी कि टल....टल... तेज़ ध्वनि से मैं सिहर गई. अचानक से ये अनसुनी सी आवाज़ सुन के नींद जाने कब फाख्ता हो गई. मैं बहुत अकेला और डरा हुआ महसूस कर रही थी. कोई और चारा ना सूझते हुए मैंने हिम्मत करके हल्का सा दरवाज़ा खोलके, अपना चेहरा दरवाज़े के बीच फसाकर बाहर देखने लगी. दरवाज़े कि आधी ऊंचाई तक ही मेरा सर पहुँच रहा था. बाहर देखा तो लकड़ी के पोलों से बंधी बिजली कि तारें जोर जोर से हिल रहीं थी. 3 , 4 कुत्ते तेज़ी से खेतों की ओर भाग रहे थे. तभी मैंने डैडी को मशीन की तरफ भागते हुए देखा. मानों जान मैं जान आ गई. पहली बार एहसास हुआ कि डैडी का मेरी ज़िन्दगी में होना मेरा लिए वरदान है. उन्हें नहीं पता था कि मैं बाथरूम में थी, वो मम्मी को लेने आए थे. मशीन के दरवाज़े से बाहर निकलते हुए मम्मी-डैडी ने मुझे देख लिया और वे लैटते हुए मेरी ओर तेज़ी से आए. उन्होंने मुझे उठा लिया. उस पल मेरी आँखों से आंसू निकलने को हो रहे थे. ऐसा महसूस हो रहा था जैसे मम्मी-डैडी जाने कितने दिनों बाद मुझसे मिल रहे थे. गोलियां मानों हमारे सर के ऊपर से निकल रही थीं. फिर हम तीनों लैटते हुए बाग़ से घर तक पहुंचे. घर के अन्दर सभी घरवाले मौजूद थे. हमारे पहुँचते ही पीछे वाला दरवाज़ा भी बंद किया गया. सभी बेड्स से बिस्तर हटाकर उन्हें दरवाज़ों के साथ खड़ा किया गया और जब तक गोलाबारी चलती रही हम सब दुबक कर एक कौने मई बैठे रहे. बस इतना ही याद है मुझे...........
सदस्यता लें
संदेश (Atom)

